नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पड़री कृपाल में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का किया गया आयोजन, रोगों से बचाव के लिए लगा टीका

1 min read

 871 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पंडरी कृपाल के ग्राम खम्हरिया हरिवंश में एक दिवसीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान राकेश आर्य ने गौ पूजन के साथ किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में छोटे-बड़े 382 पशुओं को कृमि नाशक दवा दी गई तथा जिनमें से करीब 121 बीमार पशुओं का इलाज के बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया। इस मेले में पशुपालन विभाग से पशुपालकों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई। रोजगार के लिए पशुपालन के लिए प्रेरित भी किया गया। चिकित्सकीय टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मुरारी के अलावा अशोक मिश्रा, संजय मौर्य, राम जनम वर्मा, महेंद्र, पुत्तन वर्मा, अशोक वर्मा, दिनेश वर्मा, राम विनायक चौबे, जगदीश वर्मा, राघव राम मिश्रा सहित पशुपालक मेले में मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!