नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा जिला अध्यक्ष इरफान मलिक ने छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की बर्बाद हुई फसल पर जताई चिंता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,015 views

मोहम्मद सुलेमान
हाथरस ( युगनव टाइम्स लाइव ) रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष इरफान मलिक ने किसानों की फसल बर्बाद होने पर जताई चिंता।
राष्ट्रीय लोक दल के छात्र सभा जिला अध्यक्ष इरफान मलिक ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने पर जताई चिंता।
मलिक ने कहा के जिले के इलाकों में भारी बारिश और आंधी से लोग बस में ही काल के गाल में समा गए और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मलिक ने कहा कि असामयिक ओलावृष्टि से गेहूं सरसों मटर की फसल के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि कुदरत के कहर ने किसानों की खून पसीने की चीजों की फसल को बर्बाद और तहस-नहस करके रख दिया जिससे किसानों को भारी आर्थिक बोझ तले दबने को मजबूर होना पड़ेगा इरफान मलिक ने सरकार से यह भी मांग की किसानों की बर्बाद हुई फसलों का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके मलिक ने कहा कि इतना ही नहीं भयानक ओलावृष्टि से आम की फसल पर बुरा असर पड़ा है बागों में आम का बौर बिखर गया जिससे आम की खेती करने वाले किसानों को भी भारी क्षति होने की संभावना है उन्होंने किसान का दर्द बयां करते हुए कहा कि किसान पहले से ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों से परेशान हाल था और अब कुदरत के कहर ने कमर तोड़ने का काम किया है सरकार को किसानों को राहत पहुंचाने के तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!