नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को बनाया गया वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, बाइडन ने किया नामित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,670 views

युगनव टाइम्स लाइव अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने गुरुवार को मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामित किया। इससे पहले डेविड मलपास वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व कर रहे थे।बाइडन ने कहा कि अजय बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं।

 

डेविड मलपास ने दिया था इस्तीफा

 

विश्व बैंक ने बुधवार को बताया था कि वह डेविड मलपास की जगह पर मई की शुरुआत में नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है। दरअसल, पिछले हफ्ते डेविड मलपास ने वर्ल्ड बैंक के प्रमुख पद से इस्तीफे का ऐलान किया था।

 

जो बाइडन ने कहा कि अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं…।

 

उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!