नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा :- बीडीओ कटरा बाजार की मौत के प्रकरण में दुर्घटना कारित करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,466 views


गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक हाइड्रा (गाड़ी नं0 UP71T7769) चलाकर दुर्घटना करने वाले हाइड्रा चालक अभियुक्त पिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि बुधवार को गणतन्त्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्य की कल सड़क हादसे में मौत हो गई थी,जिसमें मृतक रामप्रकाश मौर्य बीडीओ कटरा बाजार के पुत्र द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि राम प्रकाश मौर्य अपने कार गाडी संख्या UP43V0075 से गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विकास खण्ड कटरा बाजार सम्मलित होने जा रहे थे तभी सुबह करीब 07.30 बजे महादेवा (केशवपुर पहड़वा) के पास हाइड्रा चालक उपरोक्त द्वारा लापरवाही पूर्वक हाइड्रा चलाकर वादी के पिता के कार में ले जाकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था। जिससे वादी के पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने हाइड्रा चालक पिंटू कुमार सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी ग्राम मुंगांव थाना पुरान सराँय जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!