नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,996 views

अरुण पांडे
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं मण्डल प्रभारी डा0 कल्प राम त्रिपाठी के नेतृत्व में मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन आयुक्त एम पी अग्रवाल देवीपाटन मण्डल को सौंपकर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया है।
मांग पत्र में प्रदेश स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने के लिए प्रेस आयोग का गठन करने का मांग किया गया है। मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग पत्रकारों को उनकी दीर्घकालिक सामाजिक सेवाओं के लिए सात हजार मासिक पेंशन प्रदान करने, पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों को 25 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान करने एवं मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों को ₹5 लाख तक निशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान करने, पत्रकारों को जिला स्तर पर आवास आवंटित करने की मांग की गई है। मांग पत्र में पत्र-पत्रिकाओं के सुचारु संचालन के लिए नियमित विज्ञापन देने, संपादकों की मान्यता को पुनः बहाल करने सूचना भवन लखनऊ में पत्रकारों की समस्या का समाधान करने के लिए नियमित सचिव स्तरीय अधिकारी द्वारा सुनवाई करने बैठक करने एवं जिला स्तर पर पत्रकार सुरक्षा समिति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष को नामित किए जाने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा व प्रदेश सचिव डॉ0कल्प राम त्रिपाठी के साथ ही गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, कु0दिवाकर सिंह एवं सलीम सिद्दीकी,काशी राम मौर्य, शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!