नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थानाध्यक्ष मोतीगंज व चौकी प्रभारी भानपुर ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,142 views

अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मोतीगंज पुलिस व चौकी भानपुर पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्रवासियों को किया जागरूक।पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर थानाध्यक्ष मोतीगंज अपने हमराही सिपाहियों के साथ तथा भानपुर चौकी प्रभारी ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ बुधवार शाम को अपने-अपने क्षेत्रों में किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक। थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने मोतीगंज बाजार, रेलवे स्टेशन, मोतीगंज कस्बा सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आने वाले होली के त्यौहार होलिका दहन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की क्षेत्र वासियों से अपील की। वहीं थाना तरबगंज के पुलिस चौकी भानपुर चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने चौकी क्षेत्र के भानपुर,पकड़ी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि आने वाले होली का त्योहार सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अगर कोई भी परेशानी हो तो तुरंत पुलिस की मदद ले। वहीं थानाध्यक्ष मोतीगंज ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अगर होली के त्योहार में कोई भी अराजक तत्व रंग में भंग डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!