नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हादसा : अनियंत्रित पिकअप और बाइक की आमने सामने टक्कर मे एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

1 min read

 1,606 views

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव ) बाइक व पिकप के आमने-सामने हुए टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।बाइक सवार गम्भीर रुप घायल हो गया।घायल को ग्रामीणो की मदद से सीएचसी लाया गया।जहां घायल का इलाज जारी है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया।घटना के बाद पिकप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मनकापुर-बभनान मार्ग पर स्थित अशरफपुर मोड के पास खोडारे क्षेत्र के दहलवा गांव के रहने वाले अब्दुल वारी उम्र60वर्ष पुत्र सफीक उल्ला बारी गांव के ही रहने वाले नियाज उम्र55वर्ष पुत्र हकीक उल्ला के साथ बाइक पर सवार हो कर मनकापुर आते समय अशरफपुर मोड के पास मनकापुर से जा रही पिकप से आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक नियाज की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना में घायल अब्दुल को ग्रामीणो की मदद से डायल108से सीएचसी लाया गया।जहां चिकित्सको द्वारा इलाज जारी है। घटना के बाद आनन-फानन पिकप चालक वाहन समेत फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।वही प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनो को घटना की सूचना भेज दी गई और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!