पुलिस को मिला 8 जिंदा बम ,एक व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
131,661 views
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से पुलिस को मिला 8 जिंदा बम ,एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूँछ ताछ में जुटी
हाजीपुर ( युगनव टाइम्स लाइव )नगर कोतवाली के चौधरी मुबारकअली मोहल्ले के एक घर से पुलिस ने आठ जिंदा बम बरामद किया है तथा एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सभी बरामद बम सुतली बम से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। लिहाजा पुलिस जांच कर रही है कि बम किस उद्देश्य से लाया गया था। बम के साथ गिरफ्तार युवक ने बताया कि बम से मस्जिद के पास खुले मैदान में पैक कर लावारिस हाल में फेंके हुए थे, जिसे वह अपने घर ले गया। वहीं गिरफ्तार युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है और वह घर पर कुछ सामान लेकर आया था।
जब उसे खोलकर देखा तो उसमें आठ शक्तिशाली बम थे। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना नगर कोतवाली को दी और खुद बम को थाना तक पहुंचाया। बताया यह भी जा रहा है कि घर मालिक खुर्शीद पर दंगा में शामिल होने का एक केस भी दर्ज है। 2018 में मस्जिद चौक पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद दंगा भड़क गया था। उसी मामले में खुर्शीद पर भी केस दर्ज हुआ था।
एसडीपीओ सदर ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बम बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
