नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घर में दरवाजा तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान किया पार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 446 views

गोंडा :- घर का दरवाजा तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान किया पार

 

गौरव यादव

शिवदयाल गंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।

कनकपुर गाँव के रहने वाले कमल यादव पुत्र स्व बसंत यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार-गुरुवार की रात में करीब 12:30 से 03 बजे के मध्य में अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस आए और 01सोने का हार,2 जोड़ी झुमकी, 01 झाला, 02 जोड़ी टप्स, 01 जोड़ी सुई धागा, 02 नथिया, 02 बेदिया, 04 मंगलसूत्र, 08 सोने की अंगुठी, 01 चेन, चांदी के जेवर में 01 करधन, 02 पाजेब, 02 पायल, 02 बिछिया, 01 बच्चे की करधन, 01 बच्चे की पैजनिया, 03 बच्चे का गुजहा, चांदी की कटोरी, चम्मच, गिलास दो – दो पीस और लगभग 85000 हजार रूपये नगद चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार दुवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं मौके पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!