एसपी गोण्डा का नवाबगंज थाने में औचक छापा, यक्ष ऐप और अभिलेखों की जांची स्थिति
1 min read
189,710 views
नवाबगंज (गोण्डा):
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं हवालात की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, आगंतुक पंजिका तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन पड़ताल की। एसपी ने थाने में सुरक्षा के दृष्टिगत लगे CCTV कैमरों और ‘यक्ष ऐप’ के संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
