नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्कॉर्पियो लाल नीली बत्ती लगाकर फर्जी जज गिरफ्तार

1 min read

 392 views

स्कार्पियो पर लाल नीली बत्ती लगा कर जा रहे फर्जी जज गिरफ्तार

 

 

 

जालंधर ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना 6 की पुलिस ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक को पकड़ा तथा उस पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को शील किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रणधीर ने बताया कि माता रानी चौंक के पास एक युवक स्कार्पियों पर वीआईपी रेड ब्लू लाइट लगाकर घूम रहा था। जिस पर जब पुलिस ने कार्रवाई करनी चाही तो युवक ने बताया कि गाड़ी जज साहिब की है।

इस दौरान पुलिस ने जब चैकिंग की तो गाड़ी किसी जज की नहीं थी। उक्त युवक के पास लाइसेंस भी मौजूद नहीं था और ना ही मौके पर आरसी मौजूद थी। युवक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बुलंदपुर नूरपूर के रूप में हुई है। हरप्रीत की ब्लैक स्कार्पियों गाड़ी पीबी 08 डीडी 0121 को शील कर लिया है।

इससे पहले भी एसीपी रणधीर ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को शील किया था। गाड़ी के बंपर की ग्रील पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर युवक घूमता दिखाई दिया था।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो युवक ने गाड़ी भगा ली थी। जिसे एसीपी रणधीर कुमार के गनमैन और ड्राइवर ने गाड़ी का घेराव कर आशु को गिरफ्तार कर लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!