नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीएम ने दो दिवसीय बालक बालिका ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को किया सम्मानित ,18 विद्यालयों के कुल 175 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

1 min read

 434 views

डीएम ने दो दिवसीय बालक, बालिका ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को किया सम्मानित ,18 विद्यालयों के कुल 175 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय सब जूनियर, जूनियर व कैडेट बालक बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता में जनपद के 18 विद्यालयों के कुल 175 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

जनपद के खिलाड़ियों ने जमकर किया अपने हुनर का प्रदर्शन बताते चलें कि शानदार प्रदर्शन करने वाले स्वर्ण रजत व कांस्य पदक विजेता को किया गया पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिन खिलाड़ियों की फाइनल फाइट व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के युग में ताइक्वांडो से जुड़ने की सभी को आवश्यकता है, इस खेल के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा वे मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं जिससे वह बड़ी सी बड़ी विपदा को आत्मरक्षा के माध्यम से टाल सकते हैं। आज के युग में सभी को आत्मरक्षा व फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है उन्होंने जनपद गोंडा के ताइक्वांडो संघ की भी सराहना की जो निरंतर अच्छे कार्यों से खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं तत्पश्चात उन्होंने स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक विजेताओं को पदक ताइक्वांडो टीशर्ट व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

प्रतियोगिता के दूसरे दिन की परिणाम की घोषणा करते हुए सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 33 किलो भार वर्ग में जया वर्मा को स्वर्ण रुचिका श्रीवास्तव को रजत, श्रेया सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं अंडर 41 किलो भार वर्ग में आराध्या पांडेय स्वर्ण, हरसिमरत कौर रजत, आराध्या को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 32 किलो भार वर्ग में की एमैनुअल को स्वर्ण आलोक सोनकर को रजत ,ऋषभ वाल्मीकि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर अंडर 44 किलो भार वर्ग में कुछ आर के शर्मा को स्वर्ण पदक, भव्य उपाध्याय को रजत पदक, कार्तिक शुक्ला को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 50 किलो भार वर्ग में यशवर्धन को स्वर्ण पदक आयुष कुशवाहा को रजत पदक सारस्वत श्रीवास्तव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ निर्णायक मंडल की भूमिका में देवेंद्र शर्मा अरुण चंद्र नागर ,संदीप चौहान, पीयूष पटेल नितिन बाल्मीकि, आकाश ,क्षितिज व पीयूष राजभर को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर , हॉकी कोच फ़रोक अल्वी गोंडा ताइक्वांडो के पदाधिकारी उमेश शाह, संजू छाबड़ा, संतोष गुप्ता, आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनीता कनौजिया ने जिला अधिकारी को बुके देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!