जहांगीरवा रेलवे क्रासिंग पर दो एक्सीडेंट : घने कोहरे के कारण ट्रेलर से टकराई ट्रक
1 min read
472 views
जँहगिरवा (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव भीषण शीत लहर और घने कोहरे की वजह से एक ट्रेलर से ट्रक टकरा गया जिसमें ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना करनैलगंज – लखनऊ हाइवे स्थित जंहगिरवा रेलवे क्रासिंग पर उस वक्त हुई जब कोहरे में अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर और ट्रक आपस में टकरा गए जिससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। टकराव इतना तेज था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया,दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बीती रात्रि में ही एक रोडवेज और कार में टक्कर हो गई लेकिन किसी का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
