नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

 9,229 views

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, ताजियादारों संग हुई बैठक  डीजे रहेगा पूर्णतया बंद

 

नवाबगंज (गोंडा)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की एडिशनल एसपी राधेश्याम राय एवं एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें। माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ यूपी सिंह ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न किया जाए। उन्होंने आयोजकों से जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम से जुड़े सभी कार्यक्रम शासन की गाइडलाइन और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर कोई समस्या या विवाद की स्थिति हो तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई सीमित रखी जाए, जिससे बिजली के तारों और केबलों में फंसने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े डीजे नहीं लगाए जाएंगे और न ही किसी प्रकार के भड़काऊ गीत बजाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आयोजक तथा डीजे संचालक दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी पंकज यादव, उपनिरीक्षक गौरव सिंह, अमित सिंह, रमेश यादव, मौलाना नबी बख्श कादरी, सरदार जिंदल सिंह, बिहारी पांडेय, अब्दुल वहीद एडवोकेट , शहबान अली हनफी, देवेन्द्र सिंह सचदेवा, ग्राम प्रधान चिंतामणि तिवारी, शहबाज, मो. शमीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!