नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कूड़ाघर की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 53,516 views

 

गोंडा: ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि कूड़ा घर के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटवाने अवैध गतिविधियों पर रोक तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर गांव निवासी महेश सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में कूड़ाघर एवं कचरा निस्तारण के लिए आरक्षित ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि भूमि पर निजी सामान रखकर उसका उपयोग निजी संपत्ति की तरह किया जा रहा है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, कृषि यंत्र खड़ी करने तथा बालू-मोरंग का भंडारण किए जाने से सार्वजनिक भूमि का दुरुपयोग हो रहा है।शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बगल में स्थित अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर विद्युत का उपयोग किया जा रहा है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है। मामले की जांच विद्युत विभाग से कराए जाने की मांग की गई है।आरोप लगाया कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन शाम के समय लोगों का जमावड़ा लगता है, जहां शराब, मांस व मछली का सेवन किया जाता है। इससे गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। जिलाधिकारी से राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराने, भूमि का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटवाने, अवैध सामग्री को कब्जे से मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!