नवाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का निरीक्षण, अवैध कब्जा मुक्त व बकाया टैक्स पर चर्चा
1 min read
23,112 views
नवाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का निरीक्षण, अवैध कब्जा मुक्त व बकाया टैक्स पर चर्चा
गोंडा | आज दिनांक: 14/06/2026 उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज *नवाबगंज, गोंडा* में स्थित *कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन* का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण *शहर अध्यक्ष/सभासद एवं संपत्ति समिति सदस्य श्री शाहिद अली कुरैशी* के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ *कांग्रेस वरिष्ठ नेता जटाशंकर सिंह एडवोकेट, समिति सदस्य विनय प्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान, सुरेश गौतम एवं खगेश चतुर्वेदी* उपस्थित रहे।निरीक्षण के पश्चात प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता * नबी बक्श कादरी* के आवास पर पहुंचा। वहां पार्टी की संपत्तियों को *अवैध कब्जे से मुक्त कराने* तथा उन पर *बकाया टैक्स जमा कराने* के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी साथियों ने सर्वसम्मति से पार्टी की संपत्ति को सुरक्षित रखने एवं उसे अतिक्रमण मुक्त कराने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

–
