नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाबा साहब समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के पुरोधा थे : प्रभात वर्मा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 23,190 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा

गौरा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा को फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया l महापरिनिर्वाण दिवस पर रमाबाई अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज, साबरपुर तथा राम सुरेमन जे0आर0 बालिका इंटर कॉलेज असनाहरा -छपिया में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए गौरा विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल भारत के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के अमर पुरोधा थे, जिनके विचार आज भी राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने ने बाबा साहब की कृतियों, उनके समाज सुधारक संघर्षों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए अनुपम योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करने हेतु सरकार द्वारा सामाजिक न्याय, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्थाओं, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, विद्युत सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर कार्यक्रम में आयोजक रमाबाई अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज, साबरपुर प्रबंधक बीरेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, प्रधान वीरेन्द्र कुमार वर्मा, विक्रम वर्मा ,प्रबंधक , जगदीश पटेल, सियाराम सरोज, राम चन्द्र वर्मा, जीतेन्दर पांडे, राजन सिंह, राधिका देवी कुमकुम तिवारी, गंगा राम भारती , राकेश भारती, विनय वर्मा, सुनील वर्मा, गुड्डू वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, मलखान, सहित कई लोग मौजूद रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!