बाबा साहब का नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो : रईस अहमद
1 min read
31,940 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सपा नेता एवं प्रदेश सचिव रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने अपने आवास पर पुष्प अर्पित किया l इस मौके पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि बाबा साहब हमेशा सभी जाति-धर्म का सम्मान किया है। आज हमारा देश तरक्की की राह पर जिस तरह से अग्रसर है वह सब बाबा साहब की ही देन है।
महान समाज सुधारक अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो का नारा दिया l
इस अवसर पर विजय यादव लोहिया वाहनी राष्ट्रीय सचिव, राहुल यादव,प्रदेश सचिव युजन सभा बुनने प्रधान
अनिल पासवान काज़ी इस्तकबाल अहमद, नसीर अहमद, फरीद अहमद, राशिद मोईन, आसिफ, राजू गौतम शिव नाथ जिलानी, मोहम्मद अजहरूद्दीन,विनोद गौतम के साथ-साथ अधिकांश संख्या में लोग मौजूद रहे।
