नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ब्रह्म के कहने पर भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण रूप में लिया अवतार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 50,639 views

ब्रह्म के कहने पर भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण रूप में लिया अवतार

वजीरगंज । कंस का अत्याचार जब हद से ज्यादा बढ़ गया, तब ब्रह्म के कहने पर भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण का अवतार लिया। इस भविष्यवाणी से कंस अपनी मृत्यु को लेकर भयभीत हो गया।

ये बातें मधवापुर रघुराज नगर टिकरी में श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान कथावाचक आचार्य पंडित दिनेश कुमार तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा जब पृथ्वी पर कंस का अत्याचार बढ़ा, तब सभी देवतागण व गाय माता भगवान ब्रह्म के पास गए और बोले सारी पृथ्वी उसके अत्याचार से व्याकुल है। उनकी बातों को सुन ब्रह्म ने देवताओं को कृष्ण अवतार के बारे में बताया। परंतु इसके लिए सभी को भगवान विष्णु के पास जाने को कहा। उन्होंने कहा भगवान ने सभी देवताओं की बात सुन मथुरा में कृष्ण के रूप में अवतार लिया। जिनके जन्म उपरांत वासुदेव की बेढि़यां व सातों द्वारों के ताले अपने आप खुल गए। उन्होंने कहा तब वासुदेव भगवान को टोकरे में रखकर अपने चाचा की लड़की यशोदा के पास छोड़कर, उसकी लकड़ी योग माया को अपने साथ लेकर आए। जब कंस को देवकी के आठवें पुत्र के बारे में पता चला, परंतु वहां कन्या को देखकर विचलित हो गया। जैसे ही उसने कन्या को मारने के लिए हाथों में उठाया, तब योग माया ने आकाश में उड़ते हुए उसकी मृत्यु की भविष्यवाणी की। कथा श्रवण में रामदेव प्रजापति , सुशीला , शिवकुमार प्रजापति , राम शंकर पाण्डेय , प्रेम नारायन सिंह , राहुल सिंह , कुसुम रामचरन गुप्ता समेत श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!