नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित गोंडा को लेकर भागीरथी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 65,557 views

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित गोंडा को लेकर भागीरथी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

वजीरगंज। कस्बे के भागीरथी सिंह पीजी कॉलेज में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित गोंडा के तहत लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के नोडल पूर्व प्राचार्य डा . डीके गुप्ता व प्रोफेसर जयशंकर तिवारी ने छात्र-छात्राओं कोसंबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित गोंडा अभियान में सुझाव मांगने हैं। इसी के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शिक्षा , स्वास्थ्य , कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। छात्र छात्राओं शिक्षको , उद्यमियों , किसानों और समाजसेवी संगठनों से संवाद स्थापित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके अलावा उद्योग , आईटी , पर्यटन , समाज कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी व्यापक राय दी जा सकती है। फीडबैक देने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक , बेहतर सिंचाई प्रणाली और सोलर पंपों का उपयोग बढ़ाने हेतु जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य गुरुवेंद्र मिश्र , निर्देशक आशुतोष सिंह , सहायक विकास अधिकारी सतीश तिवारी , रणविजय सिंह , महादेव यादव समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!