नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मैजापुर चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 10 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। सांसद करण भूषण सिंह ने दी बधाई, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास को सराहे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 50,843 views

 

गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई मैजापुर के पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 10 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। इस अवसर पर मिल प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक श्री पी.के. प्रभात ने केसरगंज लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री करण भूषण सिंह से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने मिल को नए सत्र की हार्दिक बधाई दी तथा अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने के लिए चीनी मिल के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।मुलाकात के दौरान श्री प्रभात ने सांसद को मिल की आधुनिक तकनीकी उन्नयन, गन्ना उत्पादकों के लिए बेहतर भुगतान प्रणाली और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने मिल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गन्ना किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा।यह सत्र मिल के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले वर्षों में उत्पादन क्षमता में वृद्धि दर्ज की गई है। मिल प्रशासन ने किसानों से समय पर गन्ना आपूर्ति की अपील की है। इस आयोजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!