विधानसभा गौरा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान
1 min read
6,568 views
विधानसभा गौरा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान
मोहम्मद सुलेमान/राकेश कुमार सिंह
गोंडा।शुक्रवार को मसकनवा फार्म हाउस पर आयोजित विधानसभा गौरा के मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष मिश्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक राकेश तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार एवं जागरूकता हेतु यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इस प्रयास के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं
