सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) उत्तर प्रदेश का 16वां राज्य सम्मेलन शुरू
1 min read
7,015 views
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) उत्तर प्रदेश का 16वां राज्य सम्मेलन शुरू
मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज गोंडा
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) उत्तर प्रदेश का 16वां राज्य सम्मेलन 7 से 9 नवंबर 2025 तक स्वास्तु लॉन, गोंडा में शुरू हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों और संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्षता कॉमरेड रवि मिश्रा ने की, जबकि उद्घाटन भाषण अखिल भारतीय सीटू के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जे. एस. मजूमदार ने दिया। उन्होंने श्रमिकों पर बढ़ते हमलों, निजीकरण, ठेका प्रथा, महंगाई और जनता-विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनसंघर्ष तेज करने पर जोर दिया।
खुले सत्र में विभिन्न बिरादराना और जनसंगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने महत्वपूर्ण विचार रखे।
एआईयूटीयूसी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र कटियार,एटक के नेता सत्य नारायण त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री कॉमरेड मुकुट सिंह,उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व महामंत्री कमलेश मिश्रा,अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश कुमार,एसएफआई के महामंत्री कॉमरेड अब्दुल बहाव आदि ने खुले सत्र को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूर, किसान, खेत-मजदूर, कर्मचारी, युवा और छात्र सभी वर्ग आज अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों की समाप्ति, सामाजिक सुरक्षा में कटौती, शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण तथा ग्रामीण मजदूरों की दुर्दशा आगे आने वाले दिनों में संघर्षों को और तेज करने का संकेत है।
सम्मेलन में यह भी स्पष्ट किया गया कि गांवों में मजदूर रोजगार और न्यूनतम मजदूरी दोनों से वंचित हैं, मनरेगा लगभग ठप है, और ठेका प्रथा मजदूरों का व्यापक शोषण कर रही है। ऐसे में संयुक्त आंदोलन ही मजदूरों-किसानों के भविष्य की दिशा तय करेगा।
खुले सत्र का समापन कॉमरेड रवि मिश्रा ने किया, जिन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मजदूरों के मुद्दों पर बड़े पैमाने पर अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे। इस अवसर पर कामरेड विकास स्वरूप, कामरेड बीना गुप्ता, विमेश मिश्रा, हेमंत सिंह, अरुण सिंह, दीनानाथ त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, विनीत तिवारी, अमित शुक्ला, रोबी गांगुली, रविंद्र सिंह, संतोष शुक्ला, केपी जनवादी, सुनील सिंह, मो खालिद आदि उपस्थित रहे।
