गोंडा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
1 min read
5,432 views
गोंडा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श समिति एवं भारतीय खाद्य निगम उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अशोक सोनकर, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , लईक आलम, प्रवेश स्तरीय खिलाड़ी, लड्डन, मोहम्मद यूनुस मुन्ना, जिला स्तरीय कोच, अंपायर, एवं जनपद स्तरीय खिलाड़ी मौजूदथे।
भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आज खेल प्रेमियों द्वारा जिला खेल अधिकारी के सहयोग से हॉकी मैच का आयोजन आज जनपद के नेहरू स्टेडियम में करते हुए मैच जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में हॉकी खेल को आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लिया गया।
