नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सोनबरसा के बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में दिखाया हुनर,अंशिका मौर्य, करिश्मा,आंशी, संध्या वर्मा, आकृति, साकिरा, उन्नति व अंजू संयुक्त रुप से रहीं प्रथम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,412 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छठवीं, सातवीं व आठवीं के कुल छियालीस बच्चों ने हिस्सा लिया।जिसमें बच्चों ने कागज, दफ्ती,तार,फोम, सींक,मोती दाना,धागा, रंगीन पेपर आदि की वस्तुओं की मदद से कान्हा का झूला,झूमर, दीवाल पीस, गुलदस्ता, चप्पल, क्रिसमस ट्री, मुकुट,कमल का फूल,नाव,मेंढक, रक्षाबंधन,मकरी,रेशम कीट,छाता,बुके आदि को बहुत ही आकर्षक ढंग से बनाया। प्रतियोगिता में आठवीं की अंशिका मौर्य, संगीता व उन्नति संयुक्त रुप से प्रथम, सातवीं में करिश्मा, आकृति, चांदनी व राज चौहान संयुक्त रुप से प्रथम छठवीं में अंजू भारती, संध्या वर्मा,आंशी मौर्य व साक़िरा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त साबिरा,सूरज प्रजापति, काजल चौहान,रवि,आकाश, मनीषा,मधु,राज बाबू, अमृता, विजय,सितारा, साधना, माधुरी, रोशनी आदि बच्चों के भी कार्य सराहनीय रहे।
इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार भारती, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति, अनुराधा मिश्रा, चित्रावती, पूनम यादव आदि ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!