नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी की अनूठी पहल – ग्राम चौपाल 3.0 का आयोजन 3 जून से, 40 चिन्हित गांवों में लगेंगे समाधान शिविर*

1 min read

 15,648 views

जिलाधिकारी की अनूठी पहल – ग्राम चौपाल 3.0 का आयोजन 3 जून से, 40 चिन्हित गांवों में लगेंगे समाधान शिविर*

*ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद,आई.जी.आर.एस. समेत अन्य माध्यमों से बार-बार मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण पर जोर*

*जन सहभागिता से प्रशासनिक पारदर्शिता की ओर – ग्राम चौपाल का तीसरा संस्करण*

*गांवों में सीधे पहुंचकर समाधान की मिसाल कायम कर रही हैं डीएम नेहा शर्मा*

 

*गोंडा, 25 मई 2025*
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा जनपद में जन संवाद एवं जन शिकायत निस्तारण की पारदर्शी और संवेदनशील परंपरा को सशक्त करते हुए वर्ष 2025 में ग्राम चौपाल 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 3 जून 2025 से शुरू होगा, जिसमें जनपद की चारों तहसीलों के अंतर्गत आने वाले लगभग 40 चिन्हित गांवों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विदित हो कि श्रीमती नेहा शर्मा ने वर्ष 2023 में जनपद गोंडा की बागडोर संभालते ही शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के स्थलीय निस्तारण हेतु ग्राम चौपाल की शुरुआत की थी। इस अभिनव पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी स्वयं दूर-दराज के गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करती रहीं और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराती रहीं। यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बन गई।

इस सफलता की निरंतरता को बनाए रखते हुए वर्ष 2024 में ग्राम चौपाल 2.0 प्रारंभ की गई। अब वर्ष 2025 में ग्राम चौपाल 3.0 को और अधिक प्रभावशाली रूप देते हुए ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है, जहां आई.जी.आर.एस. पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस तथा जनता दर्शन के माध्यम से बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

ग्राम चौपाल 3.0 के अंतर्गत इन विशेष शिविरों में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहकर जन समस्याओं का स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण करते हुए समाधान सुनिश्चित करेंगी। ग्राम सभा भूमि पर अतिक्रमण, जल जीवन मिशन के कार्य, नामांकन, टीकाकरण, सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति, लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदनों की स्वीकृति जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिन्हित ग्रामों में ग्रामवासियों को पूर्व सूचना देकर शिविरों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा शिविरों के सफल संचालन हेतु सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित रहें।

इस पहल के माध्यम से जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा का उद्देश्य जन समस्याओं के समाधान को जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से धरातल पर उतर सकें।

*ग्राम चौपाल 3.0 – जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा का भ्रमण कार्यक्रम*

*1. दिनांक: 03 जून 2025 | तहसील: गोण्डा*
ग्राम: पथवलिया, पिपरा पदुम, उमरा, पुरैनिया, दत्तनगर विशेन

*2. दिनांक: 06 जून 2025 | तहसील: गोण्डा*
ग्राम: बेसहूपुर, भरथौली, धानेपुर, जानकीनगर, पारासराय

*3. दिनांक: 10 जून 2025 | तहसील: करनैलगंज*
ग्राम: पूरे अजब, बहुवन मदार मांझा, नन्दौर, खरगूपुर, डेहरास

*4. दिनांक: 13 जून 2025 | तहसील: करनैलगंज*
ग्राम: करनैलगंज शहर, सकरौरा, पहाड़ापुर, तिलका, बनगांव

*5. दिनांक: 17 जून 2025 | तहसील: तरबगंज*
ग्राम: डिडिसिया, बेलसर, पकवानगांव, सोनौली मोहम्मदपुर, बकियापुर

*6. दिनांक: 20 जून 2025 | तहसील: तरबगंज*
ग्राम: चन्दापुर, बन्धवा, रामापुर, तुलसीपुर मांझा, सिंगहा चंदा

*7. दिनांक: 24 जून 2025 | तहसील: मनकापुर*
ग्राम: हरना टायर, भिटौरा, मनकापुर, वैरीपुर रामनाथ, घुसवा खास, चौबेपुर

*8. दिनांक: 27 जून 2025 | तहसील: मनकापुर*
ग्राम: कूकनगर ग्रन्ट, केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी, बेलहरी खुर्द, तालागंज ग्रन्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!