नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समर कैंप बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक——— बी०ई०ओ०

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 21,597 views

 

मोहम्मद सुलेमान / सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोंडा ! मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में समर कैंप के छठवें दिन शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया के मार्गदर्शन में आर्ट एंड क्राफ्ट के अन्तर्गत चार्ट पेपर व झाड़ू की सींक की मदद से आदमकद नर कंकाल का का माडल बना अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर शिक्षक देवेन्द्र प्रताप व सुरेश कुमार का सराहनीय सहयोग मिला। कार्यशाला में अंशिका मौर्य, अंशिका भारती, संगीता,प्रिंस मौर्य, दामिनी,आकाश भारती, वीरेंद्र कुमार,अंजू, आदित्य मौर्य,सुमन आदि बच्चों ने टेप, फेवीकोल, स्केच,कैंची, पेपर, झाड़ू की सींक का संयोजन कर माडल तैयार किया। शिक्षक बलजीत ने सभी बच्चों के स्वानिर्मित माडल को घर ले जाने को कहा। जिससे अभिभावक व ग्राम वासी समर कैंप की उपयोगिता व सार्थकता को समझ सकें। जिससे वे बच्चे जो समर कैंप में शामिल नहीं हो रहे हैं उन्हें भी अभिभावक स्कूल भेजें। जिससे अधिक से अधिक बच्चों को समर कैंप का लाभ मिल सके। इस दरम्यान स्कूलों में भ्रमण के खण्ड शिक्षा अधिकारी मनकापुर अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैंप बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!