नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समर कैंप के प्रथम दिन सोनबरसा स्कूल के बच्चों ने बनाए कलरफुल टीएलयम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 19,887 views

 

मोहम्मद सुलेमान / सलाहुद्दीन सिद्दीकी

गोंडा! बुधवार को समर कैंप के प्रथम दिन शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में बच्चों ने कलरफुल चित्रों के माध्यम से उपयोगी शिक्षण सहायक सामग्री बनाकर अन्य बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शासन के मंशानुरूप सुबह सात बजे से दस बजे तक कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को समर कैंप में शामिल होना है।तथा अंत समस्त उपस्थित बच्चों को पांच रुपए मूल्य न्यूट्रीशन सप्लीमेंट यथा बिस्कुट , चिक्की आदि वितरत किया जाना है।इस अवसर पर सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के बच्चों माधुरी ने चांद सितारे, अंशिका मौर्य ने गमले में फूल, संगीता भारती ने आकर्षक कुकुरमुत्ते,सुन्दरी भारती ने रंग बिरंगे गुब्बारे,साक़िरा ने पैराशूट, अंशिका भारती ने अण्डों के बीच सूर्य बनाकर अंग्रेजी के विभिन्न शब्दावली लिखकर रंग भरकर बच्चों के सीखने के लिए उपयोगी व आकर्षक बनाया।
इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, देवेन्द्र प्रताप व सुरेश कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर रसोइया रवीन्द्र कुमार पूरे समय उपस्थित रहकर सहयोग किया। अन्त में बच्चों मे पुरस्कार के तहत नोट बुक व न्यूट्रीशन सप्लीमेंट के अन्तर्गत बिस्किट का पैकेट वितरित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!