28 में को लगेगा मोबाइल कोर्ट, उच्च न्यायालय के निर्देश पर होगा आयोजन
1 min read
16,153 views
युगनव टाइम्स
तरबगंज – तहसील स्थित ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी रोहित सोनी ने तहसील बार एशोसिएशन को पत्र लिखकर आगामी 28मई2025 को प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में चलित न्यायालय आयोजन व इसके प्रचार प्रसार कर इसका लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करने की अपेक्षा की है। न्यायाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार मोबाइल न्यायालय के आयोजन को लेकर उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी कर रखा है। लिहाजा बार एशोसिएशन से इसमें प्राथमिकता देने की बात कही गयी है।इस सम्बंध में वरिष्ठ अधिवक्ता जटाशंकर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता संघ को पत्र मिला है । सभी अधिवक्ता पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर हैं ।
