नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पहलगाम नरसंहार पर अयोध्या में शोक की लहर, महापौर व पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 18,587 views

अयोध्या,  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर नरसंहार की अयोध्या में कड़ी निंदा की गई है। नगर निगम कार्यालय में आज महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान महापौर और सभी पार्षदों ने इस घृणित आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और पीड़ित परिवारों को जो गहरा दुख पहुंचा है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार आतंकवादियों के नापाक इरादों से डरने वाली नहीं है और इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला करेगी।

नगर निगम के जन सम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि शोकसभा में पार्षद जयनरायन सिंह रिंकू, विशाल पाल, अनुज दास, अनिल सिंह, बृजेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ल, लेखाधिकारी नरेंद्र सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!