कंपोजिट विद्यालय सिरसा में मना वार्षिकोत्सव
1 min read
13,138 views
अतिथियो का प्रधानाचार्य सरिता सिंह ने किया आभार व्यक्त
नवाबगंज गोंडा नवाबगंज क्षेत्र के सिरसा गांव के कंपोजिट विद्यालय मे शारदा गोष्ठी पर आयोजित विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने राधा क्यू ना जले व बाल विवाह नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । मिली जानकारी अनुसार शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के सिरसा गांव के कंपोजिट विद्यालय मे शारदा गोष्ठी पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने मा सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह और राधा क्यूँ ना जले जहा पांव मे पायल हाथ मे कंगन गीत और नाटक गीतो पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव व उमा तिवारी अनुदेशक ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने बच्चों को बेहतर भविष्य की बधाई दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्राची श्रीवास्तव स्वदेश तिवारी वंदना सिंह सुशीला कुसुमलता पाण्डेय कुमकुम सिंह सुमन दुबे चंदा देवी राम सिंह राधिका देवी जयहिंद वर्मा सौरभ सिंह शिव कुमार आदि सहित तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं एवं अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।
