नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समारोह पूर्वक वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 31,966 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा — महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में श्रीराम सभागार में समारोह पूर्वक परीक्षा फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख तरबगंज जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर श्री सिंह ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की उत्तम व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।खुद पर भरोसा रखो, आपके सपने आपकी मेहनत से ही सच होंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि जीवन में सफल बनने के लिए निर्धारित लक्ष्य सर्वाधिक आवश्यक है ।अतः आप सभी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी को सकारात्मक सोच और कठिन मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपकी सकारात्मक सोच आपको लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती है और प्रत्येक कठिनाई से निपटने में सक्षम बनाती है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा में जिनको अच्छे अंक नहीं मिले हैं, उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है। आगे कड़ी मेहनत करें। जो बच्चे अच्छे अंक से सफल रहें, वो आगे और अच्छा करने का प्रयास करें । इस अवसर पर अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं अंशिका मोदनवाल, राज मिश्रा, रोशनी यादव, अनुराधा पांडे, जयप्रकाश, सक्षम पांडे
मेहविश बानो, आदि को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 41 वर्षों के लंबे कार्यकाल को पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह का फूल माला से स्वागत करते हुए विद्यालय और छात्र-छात्राओं के विकास के लिए किए गए सराहनीय योगदान के लिए उन्हें बधाई दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर प्रधानाचार्य को भावपूर्ण नहीं विदाई दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार पांडेय, राकेश कुमार शुक्ला, मनीष कुमार सिंह चंद्रशेखर, राजेश चंद पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, अमित वर्मा, मोहम्मद यूनुस, देवेंद्र कुमार यादव, रामेश्वर प्रताप सिंह, विशाल वर्मा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, कुँवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!