जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख 24 अधिकारियों पर कार्रवाई: 10 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 14 को मिली कठोर चेतावनी
1 min read
9,708 views
युगनव टाइम्स लाइव
जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख
24 अधिकारियों पर कार्रवाई: 10 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 14 को मिली कठोर चेतावनी
लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर गिरी गाज, आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती
डीआईओएस, जिला पंचायत राज अधिकारी और तहसीलदार समेत 14 अधिकारियों को कठोर चेतावनी
गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर, जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त निस्तारण में विफल रहने वाले 24 अधिकारियों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 10 अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि 14 अन्य अधिकारियों को कठोर चेतावनी दी गई है।
जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन गोण्डा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है।”
विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्राप्त करने वाले अधिकारी
1. बाल विकास परियोजना अधिकारी, तरबगंज – राम प्रकाश मौर्या
2. खण्ड विकास अधिकारी, बभनजोत – ओम प्रकाश सिंह यादव
3. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), हलधरमऊ – राजेश कुमार वर्मा
4. खण्ड शिक्षा अधिकारी, हलधरमऊ – श्रवण कुमार तिवारी
5. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), पंडरी कृपाल – भूदेव सिंह
6. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), छपिया – हरिओम पाल
7. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बेलसर – रवि मिश्रा
8. प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक, सीएचसी इटियाथोक – डॉ. सुनील पासवान
9. प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक, सीएचसी कटरा बाजार – डॉ. एम.पी. यादव
10. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बभनजोत – राकेश श्रीवास्तव
कठोर चेतावनी प्राप्त करने वाले अधिकारी
1. जिला पंचायत राज अधिकारी – लालजी दूबे
2. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), इटियाथोक – गिरिजेश पटेल
3. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बभनजोत- हुकुम दत्त सिंह
4. तहसीलदार, सदर – देवेंद्र यादव
5. तहसीलदार, मनकापुर – सत्यपाल
6. तहसीलदार, करनैलगंज – मनीष कुमार
7. तहसीलदार, तरबगंज – रंजन वर्मा
8. क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक – जुगल किशोर
9. क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – शिव प्रकाश
10. जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुष्टाहार) – मनोज कुमार मौर्य
11. जिला विद्यालय निरीक्षक – डॉ. रामचंद्र
12. सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी – आर.सी. भारतीय
13. उपायुक्त, वाणिज्य कर – आर.एस. यादव
14. वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग – संजय चतुर्वेदी
