नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

देश की सभी मस्जिदों का हो सर्वे- मनीष पांडेय

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,296 views

सरयू तट पर बलिदानी कारसेवकों को हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि
राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित हो बलिदान स्थल
स्कन्द दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव अखिल भारत महासभा के तत्वाधान में 6 दिसंबर 1992 में बलिदान हुए कारसेवकों का पुण्य स्मरण करते हुए सरयू तट पर हाथ में जल लेकर उन्हें विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान कर नमन किया गया , हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरयू तट पर पहुंचकर बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि बलिदानी कारसेवकों की स्मृति में राम जन्मभूमि परिसर में बलिदान स्थल का निर्माण किया जाना आवश्यक है इसी के साथ-साथ कारसेवा में बलिदान हुए कारसेवकों के परिवारों को आर्थिक सहायता, और उन्हें बुनियादी सुविधाएं, एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने पर वर्तमान सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करें, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि देश के 4 हजार मस्जिदों का सर्वे कराया जाना आवश्यक है क्योंकि यहां पर हिंदू धार्मिक स्थल मौजूद होने के ठोस प्रमाण अस्तित्व में हैं अगर ईमानदारी के साथ सर्व होता है तो यह संख्या 40 हजार तक भी पहुंच सकती है हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है किंतु किंतु काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि अभी बाकी है, हिंदू महासभा का यह संकल्प है कि जब तक काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, इसके लिए व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा, देश के सभी हिंदू धर्मावलंबियों से यह निवेदन कि वे बलिदानी कार सेवकों को श्रद्धांजलि देकर नमन करें श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में शत्रुघ्न पांडेय, अवनीश शास्त्री, जितेंद्र कुमार उपाध्याय चंद्रहास दीक्षित ,प्रियांशु तिवारी ,राम रतन ,अवधेश सिंह, विपिन यादव, नरेंद्र श्रीवास्तव ,तथा पहाड़ी मास्टर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!