बाबा अभिराम दास वार्ड के पार्षद ने जन समस्याओं को लेकर दिया धरना
1 min read
7,230 views
जिला प्रशासन, नगर निगम, और विभागों की कार्य शैली पर लगा प्रश्न चिन्ह- सुल्तान अंसारी
अयोध्या धाम युगनव टाइम्स लाइव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामनगरी के विकास के लिए जहां दिल खोलकर पानी की तरह खजाना लूटाया जा रहा है l वही रामनगरी में ही बाबा अभिराम दास वार्ड संख्या एक के निवासी पानी के लिए महीनो से तरस रहे हैं l
बाबा अभिराम दास वार्ड संख्या एक के पार्षद सुल्तान अंसारी ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया की जल निगम, जलकल , नगर आयुक्त व महापौर से शिकायत एवं निवेदन करने के बाद भी महीनो से दर्जनों परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है ठेकेदार व जिम्मेदारो के मिली भगत से पाइपलाइन नहीं ठीक कराई गई l जब जिम्मेदारों से वार्ता होती है तो आश्वासन ही मिलता है आज मजबूर होकर मोहल्ले वासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठते ही जैसे खबर मीडिया में प्रसारित हुआ 2 घंटे बाद ठेकेदार के कर्मचारी आकर पाइपलाइन ठीक करना प्रारंभ कर दिए l
सवाल यह उठना है कि वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने के बाद मीडिया का जमावड़ा होना शुरू होते हैं l स्थानीय नगर निगम प्रशासन व ठेकेदार हरकत में कैसे आ गए l
वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी कहते हैं यही काम कुछ दिन पहले हो गया होता तो आज ऐसी स्थिति उत्पन्न न होती l
वर्तमान सरकार भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को स्वर्ग से सुंदर बनाना चाहती हैं काम भी हो रहा है l परंतु जिम्मेदार जिम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहे हैं l राम नगरी में पानी, सड़क, प्रकाश की व्यवस्था ठीक दुरुस्त ना हो तो जनता पार्षद को घेरती है l आज मजबूर होकर आज धरने पर बैठना पड़ा l परंतु धरने पर बैठने के साथ ही कुछ ही घंटे में ठेकेदार पानी सप्लाई की जुगत में लग गए यही कार्य पहले हो जाना चाहिए था l आज स्थानीय प्रशासन की किरकिरीक्यों होती है
राम मंदिर के ठीक बगल वार्ड बाबा अब रामदास संख्या एक से वार्ड वासी के सामने पानी की समस्या चिंता का विषय तो है ही परंतु जिला प्रशासन वह नगर निगम प्रशासन की कर शैली पर प्रश्न चिन्ह भी है l
ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरू होने के पश्चात धरने पर बैठे पार्सद ने धरना समाप्त कर दिया l
