नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भाजपा के कार्यकाल से पूरे विश्व में सनातन हिंदू धर्म संस्कृति की पताका चारों फहराने लगी – दिलीप दास

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,281 views

 

स्कन्द दास
अयोध्या  भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह प्रथम दीपोत्सव है l जिसको लेकर पूरे विश्व में सनातन हिंदू धर्म संस्कृति की पताका चारों फहराने लगी है उक्त बातें एक प्रेस प्रतिनिधि वार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष दिलीप दास जी महाराज अयोध्या धाम ने कहा l उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव आस्था एकता और सत्य की जीत का प्रतीक है। इस बार 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है l दीपोत्सव की बेला में रामकी पैड़ी लगातार सातवीं बार विश्व कीर्तिमान गढ़ेगी, आस्था के अन्य केंद्र भी इस अवसर पर दीपों की आभा से आलोकित होंगे l दिलीप दास जी महाराज ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य सरकार में बनी है तब से यह लगता है l अयोध्या धाम हिंदू धर्म के संतों महंतो को एक नयी पहचान मिली है l बीजेपी सरकार ने अयोध्या का इस तरह से कायाकल्प किया है कि आज अयोध्या में देश ही नहीं विदेश के लोग भी इस दीपोत्सव पर आ रहे है l रामनगरी के आग्नेय कोण पर स्थित सूर्यकुंड वह स्थल है, जहां रामजन्म की पावन बेला में सूर्य देव ने माह भर तक डेरा डाले रखा। अब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सदियों पुराना स्वप्न साकार होने के बाद के प्रथम दीपोत्सव की प्रसन्नता भी सूर्य देव के इस स्मारक से प्रकीर्णित होगी l इस दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएगा। इसमें मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया तथा नेपाल सहित उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के करीब 500 प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति विभाग की तरफ से आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मंच एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों के जरिए नई तकनीकों के माध्यम से त्रेतायुग की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के साथ नया रिकार्ड बनेगा l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!