नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वभनजोत सीएचसी में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,945 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दर्जन भर मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उनको अयोध्या आई हॉस्पिटल निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया |

मंगलवार को बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क आंख परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कई मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पर उनको अयोध्या आई हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए भेजा गया | सी एच सी पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण समिति गोंडा द्वारा 15, 15 दिनों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वभनजोत पर कैंप लगाकर मरीजो का नेत्र परीक्षण किया जाता है और मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों के निशुल्क इलाज एवं आपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल तुलसी बाड़ी परिक्रमा मार्ग पर भेजा जाता है | मंगलवार को 11 मरीजो का परीक्षण कर उनको मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अयोध्या भेजा गया, जिसमें मीनू 60 वर्ष, प्रहलाद 70 वर्ष , शोभावती 60 वर्ष, सौगरा देवी 60 वर्ष, पार्वती 64 वर्ष, पृथ्वीराज 60 वर्ष, तैयब निशा 64 वर्ष, जलील 70 वर्ष, जैबन निशा 60 वर्ष , खातून निशा 55 वर्ष, तथा भानुमति 55 वर्ष शामिल रही |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!