नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रकृति में रहकर कुकिंग की कला स्काउट गाइड बेहतर सीखते है – वन्दना पाण्डेय

1 min read

 2,076 views

सकंद दास अयोध्या 

श्री रामलाल संतराम इंटर कालेज दिलासीगंज अयोध्या में तृतीय सोपान में कुकिंग का हुआ प्रशिक्षण शिविर

 

 

मयाबाजार, अयोध्या l

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में सदर तहसील अयोध्या के अंतर्गत श्री राम लाल संतराम इंटर कालेज दिलासीगंज में तृतीय सोपान जांच शिविर के उद्घाटन समारोह की शुरुआत किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह , अखिलेश मौर्य , विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र त्रिपाठी, विनोद तिवारी, जितेन्द्र , देवमती यादव , कमलनयन विश्वकर्मा , मुन्ना चौहान,

प्रशिक्षकों में राम विलास गुप्ता, वन्दना पाण्डेय, बृजेन्द्र दूबे , रामबाबू गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव आदि ने स्काउट गाइड को झंडा गीत,गांठ बांधना ,सीटी संकेत, गुप्त चर संकेत, और कुकिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया l आज तृतीय दिवस के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ऋषि पराशर की तपोस्थली पौसरा निकट सरयू नदी के किनारे किया गया निरीक्षण करने पहुँचे वरिष्ठ पत्रकार बलराम मौर्य ने सम्पूर्ण शिविर का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड द्वारा जो भी कुकिंग के प्रशिक्षण दौरान बनाया गया उसकाे खाने के साथ जांच किया गया l प्रशिक्षिका वन्दना पाण्डेय ने स्काउट गाइड को समझाते हुए कहा कि स्काउट गाइड का जो प्रशिक्षण आप प्रकृति की गोंद में जो कुकिंग करना सीख ले रहे हैं l वह आपको जीवन में कहीं न कहीं उपयोगी और सार्थक दिखेगा l प्रशिक्षिका वन्दना पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार से बिना सुविधाओं के आप सब ने कूकिंग का कार्य किया है वह कठिन परिस्थितियों में भी आपके लिए सहायक साबित होगा l स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में सलोनी , शिखा, दिव्या, गुड़िया, लता, खुशी, क्वीन मैरी, प्रतिमा, लक्ष्मी, गुंजन, अनामिका, श्रेया, पिंस, दीपक , अंश, नितिन,देवेश,शुभम, आदि दर्जनों स्काउट गाइड मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!