तथाकथित पत्रकार और दबंग भू माफिया पर जमीन कब्जा करने व अंतर्राष्ट्रीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तालुक होने का आरोप
1 min read
1,671 views
तथाकथित पत्रकार और दबंग भू माफिया पर जमीन कब्जा करने व अंतर्राष्ट्रीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तालुक होने का आरोप
थाना राम जन्मभूमि के SHO पर, फिर से एक बार जमीन कब्जेदारी की शिकायत पर पीड़ित की सुनवाई न करने का आरोप
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र से एक जमीन कब्जेदारी का बड़ा मामला सामने आ रहा है, मामला बड़ा यूं, क्योंकी कब्जेदारों के तार लारेंस बिश्नोई गैंग से बताए जा रहे हैं, कब्जेदारी के मामले में एक नाम विनोद सिंह इसके संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताए जा रहे हैं, NIA भी विनोद सिंह को पूर्व में पूछताछ के लिए उठा चुकी है, इसके साथ ही साथ एक तथाकथित पत्रकार राघवेंद्र शुक्ला जिसके ऊपर पहले भी अयोध्या में छुटपुट दलाली के आरोप लगते रहे हैं.. साथ ही साथ इसके ऊपर पूर्व में धोखाधड़ी, फ्रॉड, छेड़खानी जैसे कई मुकदमे भी दर्ज़ हैं, लेकिन अब इसके संपर्क बिश्नोई गैंग के गुर्गों से बताए जा रहे हैं, सही समय पर अयोध्या प्रशासन द्वारा पत्रकारिता का चोला ओढ़ ब्लैकमेलिंग और दलाली कर रहे राघवेंद्र शुक्ला पर सख्त कार्यवाही ना करने के नाते अब यह छुटपुट दलाल से बढ़कर जमीन कब्जेदारी व बड़े-बड़े माफिया सरगना से इसके नाम और काम जुड़ने के आरोप लगने लगे हैं।
यूं तो अयोध्या रामलला के मंदिर, सरयू कि कल- कल बहती धारा, मंदिरों के घंट घड़ियाल और सीताराम नाम के संकीर्तन से गुंजायमान रहता है,
इन सब के इतर राम मंदिर निर्माण के साथ ही साथ अयोध्या के जमीनों की कीमत में आसमानी उछाल आया है, जिस कारण अयोध्या में छोटे बड़े भूमाफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय हो चुके हैं,भगवान राम की जन्मस्थली माने जाने वाली अयोध्या से जमीनों के कब्जेदारी की खबर आती ही रहती है..
पीड़ित अनिल सिंह राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अयोध्या का एक तथाकथित और फर्जी पत्रकार राघवेंद्र शुक्ला, विनोद सिंह नाम के व्यक्ति का इस्तेमाल करता है जिसका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है, विनोद सिंह ने अयोध्या में कई जमीन कब्जा की हैं, राघवेंद्र शुक्ला विनोद सिंह का इस्तेमाल करता है, गुंडई के बल पर जमीनों पर कब्जा करवाता है, अनिल सिंह ने बताया कि अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि अंतर्गत परिक्रमा मार्ग पर हमने 2775 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी, जिस पर मैंने बाउंड्री करवा कर गेट लगवाया था, एक तथाकथित पत्रकार राघवेंद्र शुक्ला, जिसकी जिले में पत्रकारिता ना के बराबर है, पत्रकारिता का चोला ओढ़कर अधिकारियों को बहलाकर , पत्रकारिता का धौंस जमाकर जमीनों की दलाली करता है, अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि मेरी जमीन पर राघवेंद्र शुक्ला, विनोद सिंह राजेपुर जिसका संबंध बिश्नोई गैंग से है, इसके अलावा मुन्ना सोनकर समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने जबरन मेरे गेट का ताला तोड़कर मेरे प्लाट में घुस गए ,जिसका वीडियो क्लिप भी मेरे पास मौजूद है जिसमें सभी लोग स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे हैं, वापस जाते वक्त मेरे प्लाट पर रखा सरिया सीमेंट भी उक्त लोग उठा ले गए और धमकी दिया कि यदि तुम इस जमीन पर दोबारा दिखाई पड़े तो जान से मार देंगे , आगे पीड़ित अनिल सिंह राणा ने बताया कि उक्त घटना की सूचना जब मैं थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी तो, वहां के एसएचओ ने ना तो मेरी प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखी और ना ही कोई कार्यवाही की, पीड़ित ने यह भी अंदेशा जताया है कि अयोध्या का प्रशासन शायद राघवेंद्र शुक्ला के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं करेगी, मेरी जमीन का बैनामा ना तो राघवेंद्र शुक्ला के नाम से है ना विनोद सिंह के नाम से है और ना ही मुन्ना सोनकर के नाम से है, उस जमीन का बैनामा मेरे नाम से है जिसकी चौहद्दी और सारे कागजात मेरे पास मौजूद हैं ।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर से लिखित प्रार्थना पत्र देकर, अपनी हत्या की आशंका जताई है, और दोषियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है, उन्होंने सरकार से और अयोध्या प्रशासन से मांग की है गुंडो से मेरी जमीन को अवमुक्त कराई जाए , इसके बाद सारी जांच कर ली जाए यदि मैं दोषी पाया जाता हूं तो मैं जमीन छोड़ने के लिए तैयार हूं।
