नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोडारे पुलिस द्वारा व्यापारियों संग मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई चर्चा,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,763 views

 

अशफाक आलम गौरा चौकी

गोंडा – पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना खोडारे पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा चौकी बभनजोत सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया , जिसमें नवागत खोड़ारे थाना प्रभारी के नेतृत्व में तथा मनकापुर क्षेत्राधिकारी के अध्यक्षता में बाजार के व्यापारियों संग सुरक्षा व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया | मनकापुर क्षेत्राधिकार राकेश कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से कहा कि सभी लोग अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं और अनजान तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखें | उन्होंने कहा कि सभी बाजार वासी अपनी मोटरसाइकिल और फोन का सही से उपयोग करें क्योंकि और असावधानी से किसी के भी मोबाइल या बाइक से अपराध किया जा सकता है | नवागत थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने कहा कि क्षेत्र की पुलिस बाजार वासियों की मित्र पुलिस है कभी भी उनके नंबर पर किसी समस्या के लिए कॉल कर सहायता ले सकते हैं | उन्होंने गौरा चौकी के सभी व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुझाव भी मांगा है |

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज कामेश्वर राय चौकी पुलिस के कांस्टेबल शिवकुमार नायक, पंकज यादव सहित कई पुलिसकर्मी तथा बाजार के कई व्यापारी उपस्थित रहे |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!