नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मसकनवा चौकी पर बारावफात को लेकर सीओ मनकापुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक त्यौहार में खलल डालने को बख्शा नहीं जाएगा: सीओ आरके सिंह

1 min read

 5,065 views

 

मोहम्मद सुलेमान ,राकेश कुमार सिंह
गोंडा:-बारावफात के मद्देनजर छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक की गई।कमेटी की बैठक सीओ आरके सिंह की अध्यक्षता में किया गया।सीओ ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्यौहार सभी लोग आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।सीओ ने लोगों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने कहा कि निश्चित समय के अनुसार ही जुलूस निकाले एवं अनावश्यक शोर शराबा वा भीड़ न लगाएं।उन्होंने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसओ कृष्ण गोपाल राय ने कहा कि किसी के पास कोई समस्या हो तो तुरंत फोन करें या थाना और चौकी पर आकर सूचित करें।मसकनवा चौकी इंचार्ज तेज नारायण गुप्ता ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर हेड कांस्टेबल विजय कुमार,मनोज पासवान,कुंदन गौड़,श्रीराम प्रसाद,अभिषेक सिंह, नीलेश यादव,विश्वजीत सिंह,सुरेंद्र शर्मा सहित मो हसन,शादाब,आरजू,पप्पू,बबलू आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!