अगस्त क्रांति दिवस की याद में आज 9अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
1 min read
2,698 views
अगस्त क्रांति दिवस की याद में आज 9अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 7, 8अगस्त को ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक मैदान में आयोजित कांग्रेस महा अधिवेशन में मौलाना आजाद की अध्यक्छता में पंडित नेहरू ने सरदार पटेल के समर्थन से प्रस्ताव रखा की अंग्रेजो भारत छोड़ों जिसका पूरे देश न स्वागत करते हुए एलान किया
शुक्ला प्रसाद शुक्ला और सगीर खान न कहा की हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था और बंगाल सहित कई प्रांतों में संबित सरकार बनाई
वक्ताओं ने एक स्वर में आजादी के उन तमाम सेनानियों को जिनके बदौलत देश में लोकतंत्र और गणराज्य की स्थापना हुई को कृतज्ञ श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चोन पर चलकर ही देश में खुशहाली और तरक्की का रास्ता जा सकता है
के टी तिवारी,शाहिद अली कुरेशी, विनय त्रिपाठी, ओम प्रकाश सोनकर, अरविंद शुक्ला, राम सिंगर भारती, चांद खान, वाजिद अली, अविनाश मिश्र, ने अपने विचारों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया
इस अवसर पर प्रद्युम्न शुक्ला, धर्मराज सिंह, अनिल कुमार दुबे, अब्दुल्ला ख़ान ओम प्रकाश, अनंत लाल गौतम, हरीराम वर्मा विनोद, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे
