नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

देश की स्टार खिलाड़ी महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,902 views

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी के निर्देश पर देश की स्टार खिलाड़ी महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोंडा के माध्यम से भेज कर खेल मंत्री को बर्खास्त करने, पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर ओलंपिक में भारत सरकार द्वारा कड़ा विरोध दर्ज करने के साथ ही फोगाट को फाइनल मुकाबले में खेलने की अनुमति दिलाने का निर्देश देने की मांग की गई
जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा जिस तरह से विनेश फोगाट ने पूर्व ओलंपिक विजेता को हराने के साथ ही फाइनल तक का सफर तय किया निहायत ही काबिले तारीफ़ रहा और यही बात फोगाट विरोधी कुश्ती संघ के साथ ही ओलंपिक संगठन में बैठे महिला पहलवान विरोधी लोगों ने एक साजिश के तहत निश्चित भार वर्ग में चार मैच जीत कर फाइनल में पंहुचने वाली स्टार पहलवान दिनेश फोगाट को फाइनल मैच के पहले आरोग्य घोषित करना भारत सरकार के मुंह पर तमाचा है खेल मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे भारत सरकार का कड़ा विरोध दर्ज हो और विनेश फोगाट को फाइनल खेलने की अनुमति मिले
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, ओम प्रकाश सोनकर, प्रद्युम्न शुक्ला, विनय त्रिपाठी, शाहिद अली कुरेशी सभासद, अविनाश मिश्रा ,अरुण गौतम, चांद खान, वाजिद अली , अरविंद शुक्ला , हरिराम वर्मा , राजू सेवादल, जानकी प्रसाद, शुक्ला प्रसाद शुक्ला सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!