नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलखा ने रिसर्ट का किया उद्घाटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 472 views

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने रिसार्ट का किया उदघाटन

 

 

बहराइच (युगनव टाइम्स लाइव ) कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के निशानगाढ़ा वन क्षेत्र से सटे ग्राम मटेही गांव में पर्यटकों को स्टे होम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रगतिशील कृषक स्व. रेशम सिंह की पुत्री रंजीत कौर द्वारा निर्मित द फॉरेस्ट रिसॉर्ट का प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

श्री औलख ने अन्य अतिथियों के साथ पर्यटकों के लिए विकसित की गई सुविधाओ का जायज़ा लेते हुए रिसार्ट की स्वामिनी रंजीत कौर के प्रयासों की सराहना की तथा रिसार्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

इसी दौरान श्री औलख ने प्रगतिशील कृषकों, स्थानीय गणमान्य व संभ्रान्तजन से शिष्टाचार भेंट भी की।

इस अवसर पर उप निदेषक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक बी.पी. शाही, डॉ. के.एम. सिंह व डॉ. एसबी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, परियोजना अधिकारी आर.के. वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन, प्रगतिशील कृषक, व प्रकृति प्रेमी मौजू द रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!