नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मिशन शक्ति को लेकर प्रवान चढ़ा करनैलगंज पुलिस का अभियान

1 min read

 338 views

मिशन शक्ति को लेकर प्रवान चढा करनैलगंज पुलिस का अभियान

 

 

करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान को गति दे रहे करनैलगंज पुलिस के आरक्षी अभय प्रताप यादव व ममता भारती अब स्कूल कालेज व कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं के मित्र बन चुके है। अभियान को गति दे रहे ये आरक्षी कोतवाली इलाके के लगभग हर स्कूल कालेजों में पहुंचकर सरकार के प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम को छात्र छात्राओं तक पहुंचाने का वीणा जो उठा चुके है। गुरूवार को नगर में संचालित एकेडमी आफ कम्प्यूटर लर्निग में दोनों पुलिस कर्मियों ने यहां के प्रशिक्षुओं को मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए जागरूक किया। यही नहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं की भी पूरी जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को निडर होकर हर गलत कार्य को रोंकने व पुलिस की मदद करने की भी नसीहत दी। महिला पुलिस कर्मी ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और जरूरी नंबर भी दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत कर सकें। छात्राओं सहित संस्थान में मौजूद अन्य महिलाओं से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने महिला पुलिस के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक रमेश पाण्डेय पत्रकार ने पुलिस कर्मियों के प्रयास को सराहनीय बताते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रशिक्षक बलदेव पाण्डेय, विष्णु शुक्ल, गुफरान अंसारी, सुहेल खान, लैब सहायक ललित, अरूण, जव्वाद सहित शहजादी कुरैसी, अबुबकऱ, आबिद व रोहित यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!