नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तंबाकू उत्पाद के लिए उपयोग तो है यहां का तापमान पारंपरिक खेती छोड़ तंबाकू की खेती में बढ़ रही किसानों की रूचि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 440 views

तंबाकू उत्पादन के लिए उपयुक्त है यहां का तापमान, पारंपरिक खेती छोड़ तंबाकू की खेती में बढ़ रही किसानो की रुचि

 

 

 

तरबगंज (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / किसानों द्वारा पैदा की जा रही तंबाकू की मांग देश के कई राज्यों के साथ ही पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के लोगों की स्वाद बढाता है। लोगों का स्वाद बढ़ाने के साथ ही किसान अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। नवाबगंज की सबसे बड़ी तंबाकू मंडी में तरबगंज शुमार है। यहां पर सीजन में बाहर से व्यापारी आते हैं।

 

नवाबगंज में लगती है तंबाकू मंडी

 

तरबगंज के किसानों का रुझान अब तंबाकू खेती की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों किसान गन्ना, मक्का और गेंहू की खेती छोड़कर तंबाकू की खेती करने लगे हैं। बीते इन पांच वर्षो में तंबाकू की पैदावार इस कदर बढ़ी है कि नवाबगंज एक बड़ी तंबाकू मंडी बन गई है। यहां गिरधरपुर, सिगहा चंदा, सिगहा भोज, काशीपुर, सोनबरसा, होल्लापुर बौरिहा चंदीपुर जगदीशपुर चौबेपुर और रायपुर आदि जगहों से तंबाकू खरीदकर नवाबगंज में थोक व्यापारियों को बेची जाती है। यहां बाहर से व्यापारी आकर तंबाकू खरीदकर पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश व सूबे के आसपास जिलों में विक्री के लिए भेजते हैं।

 

पारंपरिक खेती से हो रहा मोहभंग

 

नवाबगंज क्षेत्र के किसान पारंपरिक खेती छोड़कर तंबाकू की खेती में ज्यादा रुचि ले रहे हैं आंकड़ों पर गौर करें तो तंबाकू की खेती करीब पांच सौ एकड़ में होती थी। लेकिन अब इसका क्षेत्रफल बढ़कर सात सौ एकड़ में हो गया। जिले में तंबाकू उत्पादन में तरबगंज व वजीरगंज ब्लाक सबसे अग्रणी है। यहां पर सीजन में कई टन तंबाकू का व्यापार देश के कई राज्यों के साथ पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में होता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!