नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर यूनिसेफ ऐक्शन एड की नूरजहां ने लोगों को किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,974 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा lबुधवार को बड़का चौक में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम संचालन व मार्गदर्शन यूनिसेफ ऐक्शन एड की ब्लाक समन्वयक नूरजहां शाह द्वारा किया गया। जिसमें समुदाय से आए हुए अभिभावक व किशोरियों ,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व गांव के सम्मानित व्यक्ति व बच्चे उपस्थित रहे। सहयोग कर्ता के रूप में सितारा बनो ,करिश्मा, रीना,सहनाज,गुलफिशा,मारिया, महेक, फिजा, अल्ताब,मेहताब, अनश, आकिब व आंगनवाड़ी से कस्तूरबा देवी आदि उपस्थित रहीं।
नूरजहां शाह द्वारा बताया गया कि 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम है
आइए अपनी प्रतिबद्धताओं पर कार्य करें : बाल श्रम समाप्त करें। यह दिन विश्व स्तर पर बाल श्रम, बाल विवाह
और बाल तस्करी जैसे मुद्दे से निपटने और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए समर्पित दिन है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस दुनिया भर के उन लाखों बच्चों की ओर ध्यान आकर्षित करता है जो अपने बचपन, शिक्षा और बुनियादी अधिकारों से वंचित होकर शोषणकारी श्रम करने के लिए मजबूर हैं। साथ ही दुनिया भर में बाल श्रम में लिप्त बच्चों द्वारा सामना की जाने वाली हानिकारक मानसिक और शारीरिक समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!