नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीएम की जनता से सीधे संवाद व शिकायतों के निस्तारण से बढ़ा भरोसा

1 min read

 4,109 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा।डीएम नेहा शर्मा का जिले में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वे 12 जून 2023 को जिले की कमान संभाली थी। चंद समय में ही डीएम ने गोंडा की नई लकीर खींच दी है। गोंडा प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला आज स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर है। डीएम के प्रयास से बेहतरीन प्रबंधन और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है कि जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो गया।
सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की हो या जिले में विकास के नए आयाम तलाशने की, नेहा शर्मा जनपदवासियों के लिए एक उम्मीद बनकर आई हैं। ग्राम चौपाल, जनता दर्शन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी कोशिशों से जहां जनता के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास जगाया है। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि प्रोजेक्ट वनटांगिया जैसे सफल अभियानों से वर्षों से जंगलों में जीवन जीने को मजबूर इस पिछड़े समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ ही जनपद की तस्वीर भी बदली है।
शिकायतों का निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध
डीएम ने प्रशासन को आम जनपदवासियों तक पहुंचे की दिशा में पहला कदम जून 2023 में ग्राम चौपाल के रूप में उठाई थी। जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई का फैसला लिया। बात सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं रखी। सभी अधिकारियों को इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं एक-एक शिकायत पर समीक्षा की। ग्राम चौपाल 1.0 की सफलता के बाद अब आगामी 21 जून से ग्राम चौपाल 2.0 की भी शुरुआत की जा रही है।
स्वच्छता को अपने जीवन शैली में उतारें
स्वच्छ भारत के संदेश को हर जनपदवासी तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने अगस्त 2023 में मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के किसी भी जिले में आयोजित अब तक के सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान का विस्तार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में किया गया। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता के इस महाभियान को जनपद की पहचान से जोड़ा गया। स्वच्छा वॉरियर के रूप में युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं। क्विक रेस्पॉरेंस टीम के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अच्छे नतीजे भी आए।
बदला जनपद का रंग
छह महीने पहले जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब दिखने लगा है। गोंडा शहर के सार्वजिनक स्थलों की जो दीवार कभी गंदगी का कहानी बयां करती थी वह आज मिशन शक्ति वॉल और स्वीप वॉल के रूप में बदलाव का संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। अदम गोंडवी मैदान की दीवार पर बनी एसडीजी वॉल विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शा रही है। शहर के पुराने सकरा तालाब, रेलवे स्टेशन के साथ के तालाब समेत कई स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है।
मुख्यधारा से जुड़ी वनवासी समुदाय
सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गोण्डा के नवाबगंज और मनकापुर विकासखंड के वनटांगिया ग्रामों में रहने वाले वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की। विकास को गांववासियों की तहलीज तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले सड़क निर्माण का कार्य किया गया। आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बिजली जैसी आवश्यक सेवा से वंचित इस समुदाय के गांवों तक रोशनी को पहुंचाया। कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवाओं के जीवन को बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है। दीपावली पर वनटांगिया महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरणः मिशन शक्ति कैफे व अरगा स्टोर
मिशन शक्ति कैफे और अरगा स्टोर की रूप में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल की गई। इन स्टोर का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही किया जा रहा है। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज से लेकर विकास भवन तक में इनका संचालन किया जा रहा है। जल्द ही, डीएम कार्यालय परिसर में भी शुरुआत की जाएगी। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार अरगा ब्रांड के उत्पादों अरगा स्टोर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
बड़ा कन्या पूजन कर बनाया रिकॉर्ड
जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बीती 22 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस दर्ज भी किया गया है। जनपद में 11800 से ज्यादा कन्याओं का कन्या पूजन किया गया।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हुई कार्यवाही
विकास की नई राह तैयार करने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए गए। बीते कुछ महीनों में सामने आए एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की गई। इतना ही नहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे प्रकरणों में संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराया लोकसभा चुनाव
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने में भी सफलता हासिल की। इस दौरान सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में जनपदवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कई पहल की गई। ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वीप से जोड़कर इन्हें मुख्यधारा में लाने की पहल की गई। वहीं, युवाओं, महिलाओं से लेकर दिव्यांगजनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई। इसी कोशिश का नतीजा है कि एक ओर जहां देश भर में ज्यादातर लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई, वहीं गोण्डा अपनी पुरानी स्थिति बरकरार रखने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!