परसपुर के लोहंगपुर में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा का आयोजन,जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने देश हित मे आगे भी लड़ाई जारी रखने का किया आह्वान
1 min read
3,712 views
कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024में मिले जनसमर्थन के लिए 11जून से 15जून तक चलाए जा रहे धन्यवाद और कार्यक्रम का आयोजन कर्नलगंज विधान सभा के परसपुर ब्लॉक की लोहंगपुर ग्राम पंचायत के सहजौरा सम्मय स्थान पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में आयोजित किया गया सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक प प्रताप नारायण मिश्र और संचालन जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने किया
धन्यवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को बूथ पर विजय दिलाने के लिए सभी का आभार जताया उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्य प्रणाली से आज समाज का हर वर्ग किसान, मजदूर, छात्र से लेकर नौकरी पेशा तक परेशान है मंहगाई चरम पर है 10साल में श्रमिक की मजदूरी 20रुपए बढ़ी है जबकि रोजमर्रा के सामानों की कीमत दुगनी से ज्यादा हुई है पर्चा लीक से बेरोजगार युवा हताश निराश है अस्पतालों में डा ही नहीं है दवा जांच की बात ही छोड़िए
शिव कुमार दुबे और शेर सिंह ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी को मिले जनसमर्थन का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस आशा के साथ लोगों ने बीजेपी की सरकार को समर्थन दिया था वह विश्वाश खंड खंड हो गया वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है हमें अभी से ही लग जाना है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को पुनः स्थापित कर मुहब्बत और भाई चारे को कायम रखना होगा
सलीम कुरैशी और राम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्धारा धर्म और आस्था के नाम पर जिस तरह समाज को बांटने की राजनीत की गई अयोध्या सीट हराकर जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है कि देश एकता और भाईचारे को पसन्द करता है नफरत के लिए कोई जगह नहीं है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, कमल गुप्ता, सोनू श्री राम पांडेय , भवानी भीख मिश्र, राकेश पांडेय, शशांक मिश्र, पप्पू कनौजिया, सोनू लंबरदार, दीपक मिश्र , निबरू पांडेय, जटा शंकर, राजित राम, रामबहोर, गौरी शंकर, पवन पांडेय, कैलाश सिंह, मंगरे नरसिंह यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
