नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भीषण गर्मी में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से आमजन परेशान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,277 views

 

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। लो- वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर, टिल्लूपंप, वाशिंग मशीन सब बंद हो चुके हैं और पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओ का कहना है कि लो-वोल्टेज की समस्या निराकरण के लिए कई बार विद्युत विभाग से कहा गया, पर अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका। भीषण गर्मी में पारा 43 डिग्री से पार हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। इन दिनों लचर बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप व उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोग व्याकुल हैं। दोपहर में बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। वहीं रात में भी बिजली आपूर्ति सही ढंग से निर्बाध नहीं हो पा रही है। निर्बाध रूप से बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर भी सही से काम नहीं कर रहा है जिससे और समस्या बढ़ गई है। लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है पिछले एक सप्ताह से बिजली की मांग में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते लोगों को लो वोल्टेज और कटौती का सामना करना पड़ रहा है। क्षमता से अधिक लोड होने पर लाइन में खराबी, एबीसी केबल, ट्रांसफार्मर में आग लगने की शिकायत मिल रही है। शटडाउन लेना पड़ रहा है। कई बार पावर कट भी करना पड़ता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!